दिल्ली में फिर छाया कोरोना का कहर, 4 हजार से ज्यादा मरीज मिले, देखें राज्यवार आंकड़े

दिल्ली में फिर छाया कोरोना का कहर, 4 हजार से ज्यादा मरीज मिले, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 28,637,952 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 917,417 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 986598 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 3780107 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 79722 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 4846427 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 92,071 नए मामले आए और वहीं इस दौरान 1136 लोगों की मौत हुई। कोरोना रिकवरी रेट 77.99 प्रतिशत पर है जबकि एक्टिव मरीज़ का आंकड़ा 20.35 फीसदी पर है। डेथ रेट 1.64 प्रतिशत है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 9.40 प्रतिशत दर्ज किया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) ने कहा है कि 11 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,51,89,226 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,91,251 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा फिर से तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। बता दें कि बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 4321 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में इस दौरान 28 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 3141 मरीज ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2,14,069 हो गई है। दिल्ली में कोरोना से 4715 मरीजों की मौत हुई है। एक्टिव केस की संख्या 28,059 है और 1,81,295 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अक्टूबर में देश में कोरोना मरीजों की संख्या 70 लाख पार हो जाएगी

एक अध्ययन की मानें तो अक्टूबर में देश में कोरोना के मामले बढ़कर 70 लाख के पार जा सकते हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अक्टूबर में अमेरिका को पछाड़कर सबसे ज्यादा हो जाएगी। बिट्स पिलानी की रिसर्च में यह बात सामने आयी है। देश में अभी कोरोना मरीजों की संख्या 46 लाख के पार पहुंच चुकी है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

95072

467139

4912

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

1732

4379

10

अरुणाचल प्रदेश

1732

4253

10

असम

28161

113133

469

बिहार

14113

143350

822

चंडीगढ़ 

2728

5170

93

छत्तीसगढ़

31505

31931

555

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

279

2488

2

दिल्ली

28812

184748

4744

गोवा

5173

19129

290

गुजरात 

16407

93883

3210

हरियाणा

20079

72587

975

हिमाचल प्रदेश 

3364

6114

77

जम्मू एंड कश्मीर 

17481

35737

878

झारखंड

14336

46583

555

कर्नाटक

99222

352958

7265

केरल

30140

77699

439

लद्दाख

869

2436

40

मध्य प्रदेश 

20487

65998

1762

महाराष्ट्र 

290716

740061

29531

मणिपुर

1638

6191

46

मेघालय

1623

2075

26

मिजोरम

598

830

0

नागालैंड

1712

3901

10

ओडिशा

31539

118642

626

पुडुचेरी

4878

14570

385

पंजाब

19787

57536

2356

राजस्थान

16654

84518

1236

सिक्किम

567

1505

14

तमिलनाडु

47012

447366

8381

तेलांगना

30532

127007

974

त्रिपुरा

7429

11536

200

उत्तराखंड

10519

21040

414

उत्तर प्रदेश 

68122

239485

4429

वेस्ट बंगाल

23624

175139

3945

भारत में कुल मामले

986598

3780107

79722


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।